फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवंत झांकियों को किया पुरस्कृत

Sun, 25 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मां नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 22 अक्तूबर को निकली नवदुर्गा शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों को पुरस्कृत किया गया। साथ में अभिनय करने वाले पात्रों और निर्णायक मंडल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नवरात्र के अंतिम दिवस नवमी को नगर में निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा में वैसे तो लगभग एक सैकड़ा झांकियां शामिल थी, पर उनमें एक दर्जन से ज्यादा जीवंत झांकियां थी, जिनको पुरस्कृत किया गया, जिसमें मोहल्ला बजरिया मां भवानी युवा सेवा समिति द्वारा निकाली गई कलियुग और हनुमान की झांकी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये नगद, स्मृति चिन्ह और प्रशिस्त पत्र प्रदान किया गया।

द्वितीय पुरस्कार के रूप में मोहल्ला कोलियान की मां दुर्गा सेवा समिति की झांकी को 5100 रुपये नगद और स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार के रूप में असालतनगर की जय मां वैष्णो देवी समिति की पांच देवी और दैत्यराज वध की झांकी को दिया गया।
विज्ञापन


ताजपुर रोड पर स्थित बीआर भदौरिया एजूकेशन सेंटर स्कूल द्वारा निकाली गई झांकी समेत अन्य जीवंत झांकियों और उनके पात्रों को नगद धनराशि के साथ स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में शामिल वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात और सीसीए के चेयरमैन प्रदीप प्रधान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को कमेटी के अध्यक्ष राजीव दुबे, महामंत्री नरेश वर्मा, सुरेश पेंटर, कोषाध्यक्ष रामांनद वर्मा, दिलीप गुप्ता, रामकिशन वर्मा, श्रवण कुमार तोमर, सुभाष दुबे गुड्डू, नेमीचंद्र राठौर, प्रवीनचंद्र दुबे, रानू गुप्ता, करुणाशंकर गुप्ता, भाष्कर चतुर्वेदी, आनंद गुप्ता, रोशनलाल वर्मा, राकेश तिवारी ने सभी पात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें