फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली का तांडव देख दर्शक सहमे

Tue, 20 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां दुर्गा मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में सोमवार की रात सप्तम देवी कालरात्रि की आराधना की गई। इस दौरान मां काली का तांडव देख दर्शक सहम गए। विघ्न विनाशक गणेशजी और मां अंबे की आरती के बाद जय काली मां गीत के बीच मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां काली का आगमन होते ही मां के जयकारों से पांडाल गूंज उठा।
विज्ञापन


मनीष वर्मा ने विशिष्ट नृत्य शैली में मां की आरती की, जबकि संचालन कर रहे राजीव अरोड़ा ने मां के जयकारे लगवाए। चुनरिया लाल लाई भवानी तेरे लिए गीत पर बिट्टो वर्मा ने, तेरी कृपा से मां मेरा नाम हो गया गीत पर रजत अरोड़ा ने और कभी दुर्गा बनके कभी काली बनके गीत पर शानू गुप्ता के डांस ने जमकर वाहवाही लूटी।

इसी दौरान चंड मुंड राक्षस आकर भक्तों को परेशान करने लगते हैं, तब मां काली ने विराट स्वरूप में प्रकट होकर दोनों राक्षसों का संहार कर दिया। सप्तम कालरात्रि के स्वरूप में सुरुचि पाल, शेर बने भोला, चंद मुंड राक्षस बने शोभित ठाकुर व दिलीप और विराट मां काली के स्वरूप में गोलू यादव का अभिनय सभी ने सराहा।
विज्ञापन


अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उधर, गौरीनाथ मंदिर मोहल्ला रामनगर में भी आशीष पाल और अंजू गुप्ता ने सप्तम कालरात्रि मां का पूजन किया। मैं माफी मांगने आया गीत पर रंजीत गुप्ता ने और म्यूजिक बजेगा लाउड राधा नाचेगी गीत पर हिमांशु, जया, पूजा ने डांस करके तालियां बटोरीं।

इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने शंकर विवाह लीला का मंचन किया। मां कालरात्रि के स्वरूप में बिट्टू, शंकर बने अतुल, पार्वती बने पंकज व नंदी बने जीतू का अभिनय सभी ने सराहा। आशीष पाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में रजत ने मां के जयकारे लगवाए। अंत में प्रकाश, आशू, प्रीतम, दयालू व मनोज ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें