फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मंडी में धान की आवक बढ़ी पर केंद्रों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सरकार की ओर से बनाए गए धान खरीद केंद्रों पर नाम मात्र की खरीद हो रही है। वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति में पिछले माह प्रतिदिन हजारों क्विंटल धान की खरीद हुई।
विज्ञापन



निगम मंडी के धान खरीद केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार गौतम ने बताया कि मंडी में धान खरीद के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक नवंबर से चल रही खरीद में अभी तक 359 क्विंटल धान की खरीद की गई। किसानों को सरकार द्वारा तय की गई प्रति कुंतल कामन धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा ए ग्रेड का धान 2389 रुपया प्रति क्विंटल की कीमत दी गई। ग्राम रुद्रपुर निवासी किसान शिवकुमार ने बताया कि धान खरीद केंद्र पर किसानों को धान बेचने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
खरीद के लिए केंद्रों पर धान की किस्में निर्धारित हैं। मोटा धान जिसमें ज्यादा चावल निकलता है, उसी की खरीद की जाती है। दूसरी तरफ मंडी में पिछले 25 दिनों में प्रतिदिन लगभग चार हजार क्विंटल धान व्यापारियों द्वारा खरीदा गया। गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि मंडी में विभिन्न किस्मों के धान की खरीद होती है, जिसमें ताज धान 2400 रुपये, 1509 धान 2650 रुपये, सुपर 3192 धान 3150 रुपये, बारीक गोल्डी धान 1300 रुपये से 2300 रुपये प्रति क्विंटल व्यापारियों द्वारा खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें