फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, बढ़ेगी सुविधाएं

विज्ञापन
फोटो -15- रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एडीआरएम विवेक गुप्ता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे स्टेशन की जल्द सूरत बदलेगी। यात्रियों के सहूलियत के लिए सुविधाएं बढ़ेगी। पेयजल स्थलों पर टाइल्स लगाए जाएंगे। खानपान की गुणवत्ता में सुधार होगा। यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे रोड को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे मंडल के एडीआरएम विवेक गुप्ता ने बुधवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वेंडर से खरीदकर एक समोसा खाकर गुणवत्ता को परखा। इसके बाद नल की टोंटी खोलकर पानी पीया। एडीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार से कहा कि पानी पीने वाले स्थानों पर टाइल्स लगाए जाएं। शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई कराई जाए। स्टेेशन पर इत्र के साथ-साथ यात्रियों की जरूरतों वाली सामानों की दुकानों को खुलवाया जाए।
स्टेशन मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल मार्ग को चौड़ा कराया जाए। इस दौरान मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य सतेंद्र बघेल और आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीना मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
स्टेशन पर लगे कूड़ेदान उखाड़ ले गए चोर
निरीक्षण के दौरान एडीआरएम को कर्मचारियों ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे कूड़ेदानों को चोर उठा ले गए। यह सुनकर वह भड़क गए। उन्होंने आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीना को फटकार लगाई और कहा कि रोजाना स्टेशन पर ड्यूटी करते हुए सेल्फी उन्हें भेजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें