फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रशासक ने निजी खर्च पर नालियों की कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमपुर। एक साल से गांव में सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। ऐसे में सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। गांव की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा सिल्ट के कारण गंदा पानी रास्तों पर बहने लगा। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीणों को संक्रामक और मौसमी बीमारियों का डर सताने लगा। हालात खराब होते देख प्रधान प्रशासक ने सोमवार को निजी खर्च पर मजदूर लगाकर सफाई अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन


प्रधान प्रशासक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में लंबे समय से सफाईकर्मी नहीं होने के कारण गलियों और नालियों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी। इससे जगह-जगह कूड़ा जमा हो गया था और कई नालियां सिल्ट से पट गई थीं। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने चार दिनों से निजी खर्च पर मजदूर लगाकर सफाई शुरू कराई। मजदूरों ने गांव की मुख्य गलियों, चौराहों और नालियों की सफाई कर सिल्ट व कचरा हटाया। प्रधान का कहना है कि जब तक विभाग की ओर से नियमित सफाईकर्मी की तैनाती नहीं होती, तब तक वह अपने स्तर से गांव की सफाई व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करते रहेंगे।

नियमित सफाईकर्मी तैनात करने की मांग

गांव के कल्लू शर्मा, पंकज, विकास, अनिल कुमार, आलोक मिश्रा आदि ग्रामीणों का कहना है कि एक साल से सफाईकर्मी न होने से गांव की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। प्रधान द्वारा निजी स्तर पर सफाई कराने से फिलहाल राहत मिल रही है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए नियमित सफाईकर्मी की तैनाती जरूरी है। ग्रामीणों ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से जल्द सफाईकर्मी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें