फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों के लिए प्रशासन को ठहराया दोषी

Fri, 20 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कटरा में हर्षित वर्मा के आवास पर भाजयुमो की हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कन्नौज में हुए दंगों के लिए उन्होंने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सपा नेताओं के इशारे पर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगवाए गए। कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्देश मिलते ही शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे राजनैतिक दल आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। बैठक को अनूप दुबे, शैलेंद्र शाक्य, दिनेश चतुर्वेदी, विनय शाक्य, विशाल वर्मा, वियोम सक्सेना, राघव, सोनू, पंकज सिंह, मोहित, मोनू शुक्ला, नितिन, पवन, आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें