फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को चौकी प्रभारी ने छोड़ा, एसपी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भूमि विवाद में परिवार पर हमला कर मारपीट के आरोपी को सरायमीरा चौकी प्रभारी ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर एसपी ने फटकारा। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रंगियनपुर्वा गांव निवासी सुनीता ने शनिवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर पड़ोसी मुकेश, कौशल, गोविंद, कमलेश और मेवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि भूमि विवाद की रंजिश में आरोपियों ने एक अक्तूबर को घर पर पथराव कर हमला कर दिया था। इसके बाद घर में घुसकर आरोपियों ने उसे, पति नवीन कुमार, परिवार के अनुराग और आकाश को घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे सरायमीरा चौकी प्रभारी ने मुकेश को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद कोतवाली में ले जाकर उसे छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें