फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 15 और 16 अक्तूबर को जिले के 16 केंद्रों पर होगी। इसमें 25000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पाली में होगी और दोनों में अलग-अलग परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि एक पाली में 6,504 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक दिन में दो पाली में परीक्षा होगी। दो दिन चलने वाली परीक्षा में प्रत्येक पाली में अलग-अलग परीक्षार्थी शामिल होंगे। एडीएम ने बताया कि दो दिन पीईटी की परीक्षा होगी। बताया कि परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए जिलास्तरीय विभागों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस चेकिंग के लिए केंद्रों पर जाएंगे।
एडीएम का कहना है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गाइड लाइन का पूरा पालन कराया जाएगा। केंद्र बन चुके हैं, उसमें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें