इंदरगढ़ (कन्नाैज)। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बुधवार की शाम को थार को बरामद की है। हालांकि, चालक के सामने आने के बाद ही हादसे से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकेगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि थार में कौन सवार था और चालक किससे मिलने आया था।
पुलिस की जांच में कार के नंबर के आधार पर पता चला कि वाहन कानपुर के बर्रा आठ स्थित वरुण विहार निवासी अरविंद कुमार के नाम पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि कार मालिक ठठिया क्षेत्र का रहने वाला है। अब चालक की तलाश और उससे पूछताछ के आधार पर हादसे की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि नाै नवंबर की देर रात इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के पास थार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से थार और उसके चालक को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। पुलिस मालिकाना हक, चालक की पहचान और हादसे के समय थार में मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। चालक के हिरासत में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वह कहां से आ रहा था और किसके पास जा रहा था। थानाध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि अभी थार बरामद हुई है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही हादसे का खुलासा किया जाएगा।