फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लीड तीन दिन की बजाय 15 मिनट रखा टेंडर बॉक्स

Wed, 21 Jun 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ब्लॉक में कर्मचारियों की मनमानी का आलम यह है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के निकाले गए टेंडर के लिए टेंडर बॉक्स को 15 मिनट के लिए ही ताले से निकालकर बाहर रखा गया। टेंडर की प्रक्रिया महज औपचारिकता में पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 23 जून को नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित रामेश्वरम गेस्ट हाउस में है। विवाह समारोह में व्यवस्थाओं के लिए 17 जून को टेंडर जारी किया गया था। टेंडर लेने वालों को इसे भरकर डालने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन ब्लॉक मुख्यालय पर लापरवाही का आलम यह रहा कि टेंडर जमा करने के लिए टेंडर बॉक्स एक भी दिन कहीं रखा ही नहीं गया। ब्लॉक में तैनात एकाउटेंट संतोष बाबू टेंडर बॉक्स को ताले में बंद कर जिला मुख्यालय पर चले गए। जिससे टेंडर डालने के लिए आने वाले लोग भटकते रहे और बाद में वापस लौट गए। इसकी शिकायत जब अधिकारियों से की गई तो उनकी नींद टूटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए टेंडर 20 जून को दोपहर तीन बजे तक डाले जाने थे। समायावधि पूरी होने से 15 मिनट पहले एकाउंटेंट ब्लॉक में पहुंचे और टेंडर बॉक्स को बाहर रखवा दिया। तीन दिन की जगह महज 15 मिनट के लिए बाहर रखा गया टेंडर बॉक्स कर्मचारियों की निष्ठा पर सवाल जरूर खड़े कर रहा था। इस पर ब्लॉक के अफसर कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं थे।
-
एकाउटेंट का इंतजार करते रहे अफसर
टेंडर डालने में जब महज एक घंटे का समय शेष रह गया तो इसकी शिकायतें ब्लॉक के अधिकारियों से की गई। ब्लॉक के अधिकारियों ने तत्काल एकाउटेंट संतोष कुमार को फोन लगाया लेकिन वह जिला मुख्यालय पर होने की बात कहते रहे। बीडीओ के कार्यालय में संयुक्त बीडीओ दिनेश चंद्र, एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह, एडीओ आईएसबी अनिल कुमार घंटों तक एकाउंटेंट के लौटने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञप्ति में जारी नहीं हुई निविदा बिक्री की सूचना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के टेंडर के लिए जारी की गई विज्ञप्ति में भी खेल कर दिया गया। विज्ञप्ति में निविदा बिक्री की सूचना, तारीख या समय का कोई जिक्र नहीं किया गया। जिससे विज्ञप्ति के आधार पर ही एक टेंडर सिर्फ कोरे कागज पर लिखकर जानकारी के अभाव में डाला गया था।
-
एडीओ समाज कल्याण की टेबल पर नहीं रखवाया गया टेंडर बॉक्स
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए टेंडर जारी होने के साथ ही बीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह को पत्र जारी कर उनको अभिरक्षा में टेंडर बॉक्स रखने के सुनिश्चित करने की बात कही थी लेकिन उनको टेंडर बॉक्स नहीं दिया गया। एडीओ समाज कल्याण लगातार टेंडर बॉक्स के अपने पास आने का इंतजार करते रहे लेकिन इसको ताले में बंद कर एकाउटेंट जिला मुख्यालय कन्नौज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें