फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खड़ी बोलेरो से टकराया टेंपो, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्टा गांव के पास कन्नौज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकरा गया। हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के हरी नगर निवासी चालक जितेंद्र सैनी, पुलिस लाइन कॉलोनी निवासी मुन्ना, ठठिया थाना क्षेत्र के भर्तापुर निवासी लालू और शिव मोहन घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चालक जीतेंद्र और मुन्ना की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें