फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रिमझिम बारिश से बढ़ी सर्दी, ओले गिरने का अलर्ट

विज्ञापन
फोटो:04 - शहर के जीटी रोड से बूंदाबांदी के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम एक बार फिर सर्द हो गया। हवाओं के साथ अचानक हुई रिमझिम बारिश से सोमवार की शाम को गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। किसानों को अभी फसलों में सिंचाई न करने की अपील की गई।
विज्ञापन

सुबह जब धूप खिली। इसके बद दोपहर होते-होते बादल छा गए। आसमान में बिजली गरजने के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक रूक-रूक कर बारिश हुई। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बारिश होने से सर्दी बढ़ गई। सरसों और सब्जियों की फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई।
न्यूनतम तापमान 11.8 और अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि हवाएं 13 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिमी चलीं। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि तीन फरवरी तक बारिश और ओले गिरने की संभावना देखते हुए अलर्ट किया गया। आगे के दिनों में सुबह और शाम कोहरे पड़ने के साथ सर्दी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

----
खड़ी फसल को कटवाएं
मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि तैयार सब्जी की फसलें गोभी, टमाटर और मटर का तुड़ान कर लें। अगर ओलावृष्टि होती है, तो इन फसलों में नुकसान होगा। इससे किसान अभी से सचेत हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें