फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच डिग्री पहुंचा पारा, गलन से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारा लगातार नीचे गिर रहा है। लोग गलन के कारण बेहाल है। वहीं, सुबह घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता भी काफी कम रही। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिन भर बाजार और सड़कों पर भी सन्नाटा छाया रहा और लोग अलाव के आगे बैठे रहे।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से पारा लगातार गिर रहा है। शनिवार को पारा पांच डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों की रूह तक कांप उठी। दिन में भी गलन रही, जिससे लोग चेहरा ढंक कर निकले। सुबह घना कोहरा छाया था। दोपहर को कोहरा कम हो गया पर शीतलहर का प्रकोप रहा। दिन भर गलन और ठिठुरन से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तो अधिकतम 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 95 फीसदी रही और हवा का वेग 3.4 किलोमीटर प्रतिघंटा रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ों की तरफ चल रहीं उत्तर-पश्चिम हवा ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे मैदानी इलाके में गलन और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले तीन दिन तक मौसम सामान्य होने के आसार नहीं है। नमी की मात्रा अधिक होने से घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें