फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने विक्की में मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
कन्नौजः मेडिकल कालेज में बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। तेज रफ्तार डंपर ने विक्की में टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरे साथी ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बसीरापुरभाट गांव निवासी श्रीराम (50) पुत्र रामसहाय अपने ही गांव के गंगाराम (65) पुत्र रामसहाय के साथ विक्की से औरैया के मल्हौसी गांव में नवरात्र पर मेला देखने गए थे। लौटते समय रविवार शाम बेला कस्बे में दिबियापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने विक्की ने टक्कर मार दी। हादसे में गंगाराम की घटनास्थल पर मौत हो गई।
श्रीराम को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें