फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मवेशी चराने गए किशोर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। घर से बुधवार को मवेशी चराने गए किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सौरिख क्षेत्र के ग्राम देह का पुरवा निवासी बलराम (16) पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि दोपहर बलराम भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गया था। वहां पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोर के शव को लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें