फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी थी जान

Fri, 06 Jan 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
ठठिया थानाक्षेत्र के सरसई भड़हा गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला पुलिस और पोस्टमार्टम की जांच में झूठा पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी द्वारा फंासी लगाने की बात सामने आई है। दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि स्लाइड बनाई गई है। पुलिस की जांच में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाई। प्रत्यक्षदर्शी भाई ने पुलिस के सामने कबूला कि पिता के डांट देने के कारण बहन ने फांसी लगाई थी।
विज्ञापन


बुधवार देर रात गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया था। इसके बाद मृतका के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का निकला है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी मृतका के 9 वर्षीय भाई के बयान लिए तो वह  भी बदले मिले। बालक ने बताया कि पिता ने बहन को डांट दिया था।

इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। ठठिया थाना के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर की गई तो किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी बात सामने नहीं आई हैं। फिर भी मामले की अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। हो सकता पुरानी रंजिश को लेकर साजिश के तहत चारों युवकों को फसाने का प्रयास किया गया हो। उधर, मामले में यह भी बताया गया है कि उक्त दोनों परिवारों के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। तब पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें