फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी हुई लापता, तीन युवकों पर अपहरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेतों की ओर गई किशोरी लापता हो गई। आठ दिन बाद भी उसका पता नहीं लगा। मां ने तीन युवकों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुखरू में रहने वाली किशमतुन पत्नी इदरीश ने बुधवार को गांव के कन्हैया लाल पुत्र चंद्र प्रकाश कटियार, बदन पुत्र सुंदर लाल और प्रदीप पुत्र निर्मल के खिलाफ 16 वर्षीय बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि 11 फरवरी को बेटी गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी। तभी तीनों युवकों ने अपहरण कर लिया। इससे वह और परिवार परेशान है। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें