फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी ने काली नदी में लगाई छलांग

Sat, 12 Aug 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा। संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी ने कूलापुर पुल से काली नदी में छलांग लगा दी। पीछे आ रही सहेली ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलस्तर अधिक होने पर नदी के किनारे किनारे खोजबीन की। किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पैंदापुर गांव निवासी रामसरन की 16 वर्षीय पुत्री गोल्डी ने शुक्रवार को कूलापुर पुल से काली नदी में छलांग लगा दी। पीछे आ रही सहेली मोहनी ने रोकने का प्रयास किया, पर पकड़ नहीं सकी। सहेली ने किशोरी के भाई गौरव को घटना की जानकारी दी। भाई ने मंडी समिति में मक्का बेचने आए पिता को घटना की जानकार दी। सूचना मिलते ही परिजन व कुसुमखोर चौकी इंचार्ज राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों ने मामले की जानकारी ली। पिता ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं। जिसमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। गोल्डी सबसे छोटी है। चार बेटे हैं जिसमें तीन बाहर नौकरी करते हैं। बिटिया ने यह नदी का बहाव तेज होने पर पुलिस ने किनारे किनारे किशोरी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें