फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी को एंटी स्नेक वेनम के 30 डोज, फिर भी नहीं बची

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। फर्रुखाबाद जनपद के शमसाबाद क्षेत्र के नगला गढ़ी गांव में चारपाई पर सो रही किशोरी को सांप ने हाथ में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए। वहां एंटी स्नेक वेनम की 10 डोज देने के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने 20 और डोज दिए, लेकिन किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नगला गढ़ी गांव निवासी अतर सिंह राजपूत की 14 वर्षीय पुत्री पूजा राजपूत गुरुवार रात घर के कमरे में चारपाई पर सो रही थी। देर रात सोते समय सांप चारपाई पर चढ़ गया। करवट लेने पर सांप ने पूजा के हाथ में काट लिया। इससे घबराई किशोरी शोर मचाते हुए उठ गई। आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। लाइट जलाने पर उन्होंने सांप को भागते हुए देखा। परिजनों ने सांप का वीडियो भी बनाया। कुछ ही देर बाद पूजा की हालत बिगड़ने लगी और उसे बेहोशी आने लगी। परिजन पहले घरेलू उपचार में जुटे रहे और इसके बाद झाड़फूंक भी कराई। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उसे फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने एंटी स्नेक वेनम की 10 डोज दीं, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाल रोग इमरजेंसी में विशेषज्ञ डॉ. कैलाश सोनी ने किशोरी को एंटी स्नेक वेनम की 20 और डोज दीं। इसके बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। देर शाम किशोरी की मौत हो गई। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को सांप ने काट लिया था। डॉक्टरों ने बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन किशोरी ने दम ताेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें