फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में किशोर डूबा, पांच बचाए

Sun, 07 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
जाल डालते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काली नदी में नहाने गए छह दोस्त गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने पांच युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया, देर शाम एक युवक का शव गोताखोरों ने ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब चार बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बे के मोहल्ला कादर खां नगर निवासी आफताब (16) पुत्र तारिक खान, जियाउल (18) पुत्र शमशाद, वाहिद (18) पुत्र गफ्फार, जिकरुल (16) पुत्र महबूब, मुकीम (19) पुत्र सगीर और शाहिद (16) पुत्र शमशाद सिंहपुर घाट पर पुल के पास काली नदी नहाने गए थे। अचानक आफताब और जियाउल गहरे पानी में चले गए।

इन्हें बचाने के प्रयास में अन्य चार दोस्त भी डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने जियाउल, वाहिद, जिकरुल, मुकीम, शाहिद को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज धार में बह जाने से आफताब लापता हो गया। गोताखोरों ने शाम सात बजे तक जाल डालकर उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल सका। देर शाम गोता खोरों ने आफताब का शव ढूंढ निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल अमर पाल सिंह व उप निरीक्षक सतीश चंद्र ने घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें