फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे किशोर की मौत

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भगवत कथा के बाद सोमवार को विसर्जन यात्रा में गया 13 वर्षीय बालक गंगा में डूब गया। दूसरे दिन मंगलवार को उसका शव तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के चौकी नवरंगपुर के ग्राम भज्जापुरवा निवासी रामसिंह ने भागवत कथा करवाई थी। कथा समापन के बाद गांव से ट्रैक्टर और पैदल सद्दूपुर घाट पर ग्रामीण विसर्जन यात्रा में जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पड़ने वाले गांव चाचा संडा निवासी शैलेंद्र सविता का 13 वर्षीय पुत्र कपिल सविता भी विसर्जन यात्रा में पैदल ही चला गया। विसर्जन के बाद के दौरान कुछ लोगों ने स्नान किया। इस दौरान कपिल भी स्नान करने लगा, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह गंगा में डूब गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। कुछ देर बाद सभी लोग वापस लौट आए, लेकिन किनारे कपड़े देखकर लोगों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई। इस मामले की खबर जब कपिल के गांव चाचा संडा पहुंची तो गांव के लोग नवरंगपुर चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह को मामले की सूचना दी। उसके बाद देर रात कपिल की खोजबीन शुरू हुई, पर उसका पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर सद्दूपुर से तीन किलोमीटर दूर ग्राम रामपुरभुड़िया के पास गंगा नदी के किनारे उसका शव बहता मिला। इसकी सूचना आसपास इलाके में पहुंची तो बालक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। कपिल का शव देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें