फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 5000 दीपों की झिलमिल छटा संग बिखरे भक्ति के रंग

Tue, 30 May 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एसबीएस इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री जयंती समारोह का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। दूसरी रात दीपों की झिलमिल छटा के नाम रही। हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी में संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय अनुष्ठान में सोमवार को दूसरी रात 5000 दीपकों से रोशनी की गई। इससे पूरा वातावरण जगमगा उठा। तीसरे दिन मंगलवार को दोपहर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई और उसके बाद आयोजित भंडारे में कई भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नजीबाबाद जोन समन्वयक ने कहा कि यज्ञ का अर्थ है सत्कर्म। गायत्री से जब हम दूर हो गए तो समस्याएं बढ़ गई। हम अपने आपको भूल गए। हमें फिर उसी युग में पहुंचना है। उन्होंने कहा कि एक दीपक से दूसरे दीपक को जलाया जाता है ऐसे ही हम एक दूसरे को सत्कर्म के लिए प्रेरित करें और सभी को देव संस्कृति से जोड़ें। बदायूं की क्षेत्रीय समन्वयक शिवबंदा सिंह ने कहा कि वर्तमान में वातावरण दूषित हो गया है और इसलिए हम सबको घर घर जाकर जगाना होगा क्योंकि गायत्री सभी की है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी दिनचर्या अव्यवस्थित हो गई है जिससे हम गायत्री से दूर हो गए हैं।
आचार्य श्री राम शर्मा आचार्य ने सभी को गायत्री के प्रति प्रेरित किया। पूज्य गुरुदेव ने पुरानी विधा दीपयज्ञ को प्रारंभ कराकर लोगों में नई जागृति पैदा की। बदायूं की ट्रस्टी पूनम अरोरा ने कहा कि इस देश में सिर्फ एक ही धर्म है और वह है सनातन धर्म जबकि पंथ अनेक हैं। दीपयज्ञ समाज को प्रकाश देता है और इसमें ज्यादा संसाधन की जरूरत नहीं पड़ती। अच्छी बातों का श्रवण करें ताकि समाज अच्छा बन सके। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा बदायू से आई श्रेया सिंह ने ढोलक के माध्यम से सभी का मन मोहकर आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें