फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंजन में तकनीकी खराबी, 40 मिनट खड़ी रही पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही पैसेंजर संख्या 55347 शनिवार की रात को निर्धारित समय से चल रही थी। वह मानीमऊ स्टेशन पर पहुंची, जहां इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ट्रेन 40 मिनट स्टेशन पर ही खड़ी रही। इंजन खराब होने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी असुविधा हुई। इंजन की खराबी को रेलवे की तकनीकी टीम, लोको पायलट व सह चालक द्वारा सही किया गया, जिसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन

कानपुर अनवरगंज से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55347 शाम को निर्धारित समय से चली। वह मानीमऊ स्टेशन पर रात 9:03 बजे पहुंची थी। यहां से कन्नौज स्टेशन के लिए रवाना हुई तभी उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इंजन सही करने में चालक व सहचालक तथा तकनीकी टीम को 35 मिनट का समय लग गया। कन्नौज आने वाले कई लोग तो टेंपो से निकल आए। आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन 40 मिनट तक खड़ी रही थी। सही होने पर फर्रुखाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें