फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन दिन की रेड के बाद लौटीं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आयकर विभाग की टीमों ने तीन दिन तक रेड डालने के बाद अपने दफ्तरों की तरफ रुख किया। छह टीमों ने 120 वाहनों के काफिले के साथ रेड डाली थी। बताया गया कि टीमें पान मसाला कारोबार से जुड़े सभी दस्तावेज साथ ले गई हैं। रेड के दौरान जो कैश मिला था, उसे बैंक में जमा करा दिया गया है। कैश कितना था, इस बारे में टीम के अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। त्रों के मुताबिक करीब 20 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

आयकर उपनिदेशक पलाश कटियार, डिप्टी कमिश्नर दीपेश यादव व शशिशेखर सिंह के नेतृत्व में टीमें शनिवार को लखनऊ व नोएडा के लिए लौट गईं। टीम में शामिल अधिकारी अपने साथ फर्म के कई दस्तावेज भी ले गए हैं। मीडिया को जानकारी अफसरों ने नहीं दी, जिससे कार्रवाई और रिकवरी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इससे पहले नोएडा, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, लखनऊ सहित कई स्थानों से टीमों को बुलाकर सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापामारी की गई थी। टीम ने कानपुर के एसएनके पान मसाला से जुड़े दस्तावेज खंगाले और बोगस फर्माें का भी पता लगाने की कोशिश की। पं.चंद्रवली एंड संस फर्म के ओडिशा और हाथरस में दफ्तरों पर भी टीम ने रेड डाली थी। टीम के जाने के बाद पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें