फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कबड्डी में हरदोई, अमेठी और लखनऊ की टीमों ने खिताब जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग वर्गों में हरदोई, अमेठी और लखनऊ के लिए खिताब जीते।
विज्ञापन

अंडर 14 वर्ग में हरदोई के सेंट जेवियर हाईस्कूल ने पहला, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने दूसरा और बहराइच के एम्स इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 वर्ग में अमेठी का सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल विजेता रहा, बहराइच का एम्स इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता बना। हरदोई के सेंट जेवियर हाईस्कूल और फतेहपुर के संदीपनी पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग में लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी ने पहला, हरदोई के सेंट जेवियर हाईस्कूल ने दूसरा और बहराइच के एम्स इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्य रूबी यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा पदक प्रदान किए। प्रथम स्थान प्राप्त टीमों को स्वर्ण, द्वितीय को रजत और तृतीय को कांस्य पदक दिए गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रवीण कुमार, सुप्रीत पटेल, हिमांशु गुप्ता, प्रवीण निषाद, राहुल वर्मा, कुलदीप यादव और रवि सिंह ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें