फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में चलेगा शिक्षक और शिक्षण मिशन

Mon, 23 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.रामशंकर कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बनारस में पं. मदनमोहन मालवीय के नाम पर शिक्षक और शिक्षण मिशन बनाया जाएगा। इसके लिए नौ सौ करोड़ स्वीकृत किए हैं। यह बात भारत सरकार के मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ.रामशंकर कठेरिया ने कही। वे रविवार को उधरनपुर में स्थित विद्याप्रकाश महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन पर भी भारत सरकार विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि हर स्टेट में शिक्षक ट्रेनिंग सेंटरों की स्थापना की जाएगी। जब तक शिक्षा में सुधार नहीं होगा तब तक देश के विकास और सुधार की कल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझें और ठीक तरह से काम करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने देश में नई शिक्षा नीति लागू करने का विचार बना रही है। इसके लिए 29 चैप्टर बनाए गए हैं। लोगों से ऑनलाइन ओपेनियन ली गई थी। दो बार देश के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षा सचिवों के सुझाव मांगे गए थे।

इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजना है कि विश्व पटल पर शिक्षा के क्षेत्र में भारत का नाम हो। इसके लिए दस सरकारी सेक्टर से और दस प्राइवेट सेक्टर से बीस यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएंगी। 500 प्रोफेसर एक सेमेस्टर के लिए होंगे। जूनियर क्लासों तक छात्रों को फेल करने की नीति को अब बदला जाएगा। बिना पढ़े कोई पास नहीं होगा। ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


कन्नौज जनपद में सेंट्रल स्कूल की स्थापना के संबंध में उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध करा दे तो वे छह माह के अंदर उसकी स्थापना की प्रक्रिया पूरी करा देंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें