फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिक्षिका का निधन, मेडिकल कॉलेज को परिजनों ने किया देहदान

Tue, 16 Apr 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कानपुर से पूरे प्रदेश में संचालित युग दधीचि देहदान अभियान ने सोमवार को डॉ. भीमराव रामजी चिकित्सा महाविद्यालय को दूसरा देहदान किया है। संस्थान के प्रमुख मनोज सेंगर व पत्नी माधवी सेंगर ने दो महीने पहले 20 फरवरी को कॉलेज में आयोजित देहदान सेमिनार में अधिक से अधिक पार्थिव देहदान देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन



अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने बताया कि रविवार सुबह कानपुर के अशोक नगर निवासी कु. करुणा श्रीवास्तव (79) का निधन हो गया था। निधन होने पर उनके भाई सुनील श्रीवास्तव ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को फोन कर सूचना देकर देहदान कराने का आग्रह किया। परामर्श कर देह को मेडिकल कॉलेज तिर्वा को दान करने का निश्चय किया गया।
सोमवार को एनाटमी हेड डाॅ. मंजुला सिंह को सम्मान सहित दूसरा पार्थिव देह दिया गया। मनोज सेंगर ने बताया कि देहदान कु. करुणा श्रीवास्तव उन्नाव के डॉ. जीनाथजी बालिका इंटर कॉलेज से प्राचार्य के पद से 2005 को सेवानिवृत्त हुई थी और चार साल पहले वर्ष 2020 में देहदान करने का संकल्प लिया था। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने संस्थान का आभार प्रकट किया है। कहा कि महिला का पार्थिव देह छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

दो महीने बाद मेडिकल छात्र देहदान पर पढ़ाई करना शुरू कर देंगे। कानपुर से देह समर्पण के समय भाई सुनील श्रीवास्तव, भतीजा अनिंद्र श्रीवास्तव के साथ देहदान अभियान के वरिष्ठ संरक्षक शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू, त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी, सुमित श्रीवास्तव ने पूजन एवं मंत्रपाठ करते हुए देह को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें