फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर, आशा व प्रधान को लक्ष्मीबाई सम्मान

Sun, 29 Mar 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हिस्सेदारी, खेलकूद सहित अन्य कार्यों में विशेष भूमिका निभाने पर जिले की तीन महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए नमित किया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ में उन्हें प्रशस्तिपत्र और चेक देकर सम्मानित करेंगे। शनिवार को बीएसए ने उन्हें विभागीय पत्र देकर लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


टीचर सुमनलता यादव ने बताया कि वह वर्ष 2006 में सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर वैजू में नियुक्त हुई थी। 2009 में वह कुअंरपुर बनवारी में हेड टीचर हो गईं। इसके अलावा उनके विद्यालय को आदर्श विद्यालय के तहत चयनित किया गया। वर्ष 2013-14 में उनका आदर्श शिक्षक के लिए चयन हुआ है। बताया कि यह पुरस्कार पाना उनका सपना था, जो आज पूरा हो गया है। इस जिले में अभी तक यह पुरस्कार किसी को भी नहीं मिला है।


राष्ट्रपति, राज्यपाल पुरस्कार से तो कई शिक्षक सम्मानित हुए हैं, लेकिन किसी पुरस्कार के लिए महिला का चयन पहली बार हुआ है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से शोभा चौरसिया, सौरिख की ग्राम प्रधान शारदा को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथों से एक लाख रुपये की चेक, प्रशस्ति पत्र देंगे। इस मौके पर वार्डेन रश्मी, एमडीएम समन्वयक आदिल नियाज, विमल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें