फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा/कन्नौज। कन्नौज के एक गांव में काली माता-भैरव मंदिर में तंत्र-मंत्र की आड़ में किशोरियों का शोषण करने वाले सुधीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने एक 14 साल की किशोरी को तंत्र-मंत्र सिखाने का झांसा देकर घर से ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। किशोरी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन


आरोपी सुधीर तंत्र-मंत्र करने के साथ ऑटो रिक्शा भी चलाता है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह किशोरी के गांव गया। उसने 14 साल की किशोरी को तंत्र-मंत्र विद्या सिखाने का झांसा देकर घर से ले गया। शक होने पर परिजन और गांव वाले मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने सुधीर को किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करते देखा। लड़की के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें