फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज करने गए तांत्रिक को पीटा

विज्ञापन
Tantric went to cure, beaten - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। बीमार किशोरी का कथित इलाज करने के लिए गए तांत्रिक को लड़की के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम बेहटा निवासी तांत्रिक राजकुमार पाल ने बताया कि 30 अप्रैल को वह घर पर था। गांव का वीरू पुत्र शिवरतन सिंह बहन की तबियत खराब होने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया। राजकुमार के घर पहुंचते ही वीरू ने अपने भाई सुमित के साथ उस पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर राजकुमार के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे बचाकर थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी वीरूव सुमित के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर राजकुमार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
उधर, किशोरी के भाई ने राजकुमार पर लगाए आरोप। वहीं घायल राजकुमार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दवाब बनाकर प्रार्थना पत्र को बदलवाया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि तांत्रिक की तहरीर पर ही मुकदमा दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया था, जहां से गंभीर हालत में उसे तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें