फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Mon, 06 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तिखवा निवासी रजत कटियार (21) पुत्र सरमन कटियार गांव के दोस्त आकाश दोहरे (22) पुत्र प्रभात कुमार के साथ मानीमऊ कस्बे बाइक से खरीदारी करने आ रहा था। मानीमऊ के पास तारकोल के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रजत कटियार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रजत के शव को कब्जे में लेते हुए आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में आकाश की भी मौत हो गई। एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से से कोहराम मच गया। हेलमेट न लगाने से रजत के सिर में पीछे की तरफ चोट लगने से मौत हुई, वहीं दोनों युवकों के सीने और पैर में चोट थी।

हाईस्कूल की परीक्षा देने घर आया था आकाश
आकाश हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए एक दिन पूर्व ही मुंबई से घर लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश के माता-पिता बुजुर्ग हैं। तीन भाइयों और तीन बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी आकाश पर ही थी। आकाश की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें