फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। दीपावली के दिन गांव के बाहर फूस के बंगले में दीये जलाने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की चीख सुनकर पहुंचीं मां को देखकर आरोपी भाग निकला। शिकायत करने पर पीड़िता की मां के साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी गांव के बाहर रखे फूस बंगले में दीपावली पर दीये जलाने गई थी। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र पुत्र लालाराम ने तमंचे के बल पर दबोच लिया। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर मां पहुंचीं तो धर्मेंद्र तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। मां ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर परिजनों से शिकायत की। इस पर उन्होंने गालीगलौज करते हुए पीड़िता की मां के साथ मारपीट कर दी। गुरुवार को पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि महिला के पक्ष से एक व्यक्ति मारपीट के मामले में जेल में बंद है। पेशबंदी के लिए झूठा आरोप लगाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें