फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में तालिब रहे अव्वल

Wed, 10 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसईएन इंटर कालेज के खेल मैदान पर हुई खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि सोनू यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता बीडीओ पंकज यादव ने की। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र व नगद धनराशि देकर हौसलाफजाई की।
विज्ञापन


1500 मीटर मैराथन दौड़ में तालिब अहमद प्रथम, सुधांशु द्वितीय, 400 मीटर बालिका दौड़ में नेहा पाल प्रथम, गार्गी द्वितीय, 100 मीटर बालिका दौड़ में मधू पाल प्रथम, आरती द्वितीय, 100 मीटर बालक दौड़ में शिवम प्रथम, अनिरुद्ध सिंह द्वितीय रहे। बालक व बालिकाओं में 400 मीदर दौड़ में सुधांशु कुमार ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक में शिवम सिंह प्रथम, पंकज द्वितीय, बालिका वर्ग में आरती यादव प्रथम, राधा द्वितीय, चक्का फेंक में आरती प्रथम, रश्मि यादव द्वितीय, भारोत्तोलन में आरती यादव प्रथम, कल्पना यादव द्वितीय, बालक में यशवीर प्रथम, मो. अहमद द्वितीय रहे। वालीबाल में समधन की टीम जीती, जबकि निजामपुर टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन


कुश्ती में मुनीश कुमार विजेता व मो. खुशनसीब उप विजेता रहे। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा, प्रधान धर्मेंद्र सिंह, पिंटू यादव, मेघनाथ यादव, ब्रह्मजीत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश शुक्ला, कमांडर तालग्राम महेंद्र सिंह, उमेश चंद्र शाक्य, क्रीड़ाश्री आनंद कुमार, आदित्य प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें