फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालग्राम में खुला रैन बसेरा, अलाव जले

Fri, 25 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश यादव के निर्देश पर शीतलहर से लोगों और यात्रियों को बचाने के लिए रैन बसेरे की शुरुआत कर दी गई है। नगर पंचायत कर्मी की ड्यूटी भी इसमें लगाई गई है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव भी जलवाए गए हैं।
विज्ञापन


कस्बे के गुरसहायगंज बस स्टाप बारातघर में चेयरमैन और ईओ शिवमोहन ने आने-जाने वाले लोगों के लिए रजाई गद्दे, रोशन की व्यवस्था के साथ बारात घर में रैन बसेरा की शुरुआत की, ताकि आने वाले यात्रियों, विकलांगों, असहायों, निराश्रितों को रात काटने के लिए भटकना न पड़े।

यहां की व्यवस्था नगर पालिकाकर्मी अंगद को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरा में व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित करें, ताकि गरीबों को शरण लेने में कोई दिक्कत न हो। वहीं कस्बे के बरगदिया चौराहा, चौखटा चौराहा, एक फोटो स्टूडियो, बड़ा बाजार, छिबरामऊ बस स्टाप समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने लकड़ी डालकर अलाव की व्यवस्था की।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को छिबरामऊ बस स्टाप से निकल रहे नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार व कानूनगो ने निराश्रित गूंगी महिला को कंबल उपलब्ध कराया। इसी तरह कई अन्य गरीबों को भी ठंड से बचाने के लिए कंबल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें