- पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। शादी करने के बहाने से युवती को बहला फुसलाकर घर से साथ ले गया। तीन बाद वह युवती को रास्ते में छोड़कर युवक फरार हो गया। युवती के घर पहुंचने के बाद पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि सात दिन पहले 11 जून को ठठिया थाना क्षेत्र के सिखवा गांव निवासी रामबक्श राजपूत 19 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर गुड़गांव ले गया था। तीन दिन बाद वह पुत्री को आगरा छोड़कर भाग गया। किसी तरह से पुत्री घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामबक्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।