फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतदान केंद्रों की अव्यवस्थाएं दूर कराएं’

Wed, 25 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की शाम पंचायती चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद अधिकारियों को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान शौचालय व रैंप निर्माण की व्यवस्था को गंभीरता से देखेंगे। साथ ही सभी बूथों पर वाहनों के पहुंचने की व्यवस्थाएं भी जांचे।

बीएसए को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्र व बूथ पर फर्नीचर लगाकर एमडीएम की व्यवस्था मतदान दिवस पर कराएं। इसके लिए रसोइया की तैनाती भी करें। कहा कि प्राथमिक विद्यालय सीहपुर में बने मतदान केंद्र पर खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं, इनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय खजुहा में शौचालय व हैंडपंप की व्यवस्था दुरुस्त कराने को जल निगम के एक्सईएन को निर्देश दिए। प्राइमरी पाठशाला शहजापुर की अति संवेदनशील स्थित को देखते हुए एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए कि चुनाव तक गांव में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। मतदान के दिन सभी संबंधित गांव में बाजार बंदी के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जसोदा, कटरी गंगगपुर, बलारपुर, डु़ड़वा बुजुर्ग में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम संतोष वैश्य, एएसपी सुभाष शाक्य, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जल निगम, विद्युत के अलावा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें