फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विधि से खेती कर दोगुनी करें आय, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पार्क में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किसानों को तैयार पौध दिखाते प्रभारी डीएस यादव। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। किसानों की आए दोगुनी करने के लिए तकनीकी विधि से उत्पादन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पार्क में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें गैरजनपद के किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पार्क में गैरजनपद के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी डीएस यादव ने किसानों को बताया कि सेंटर पर कोई भी किसान तकनीकी विधि से फसल तैयार करने के लिए प्रशिक्षण ले सकता है। उन्होंने बताया कि अगैती फसल करने वाले किसान अपने बीज लाकर केंद्र पर दे दें। यहां पौध तैयार कर दे दी जाएगी। इससे किसान को अगैती खेती करने का मौका मिल जाएगा। किसानों को फसल के अच्छा दाम भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर देशी समेत विदेशी सब्जियों के पौधे मिलते हैं। किसान विदेशी सब्जियों के पौधे लगाकर बेहतर उत्पादन कर मुनाफा कमा सकते हैं।
लखनऊ के विनोद कुमार बघेल, दौलतपुर बाराबंकी से रामदास वर्मा, सुनील वर्मा, उन्नाव से शिवमोहन, इटावा से पूनम सिंह समेत कई जगह के किसानों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें