फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टेलर की दुकान में सेंधमारी, पार की मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक टेलर की दुकान की दीवार में सेंधमारी कर सिलाई मशीन और बड़ी संख्या में सिले-अनसिले कपड़े पार कर दिए। वहीं, दूसरी ओर एक दिव्यांग दुकानदार के खोखे का ताला तोड़कर नकदी, जरूरी दस्तावेज और कीमती सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह जब पीड़ित अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो वारदातों की जानकारी हुई। पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम लीटा नगला निवासी रघुनाथ ने बताया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास हमीरपुर रोड पर कपड़ा सिलाई की दुकान किए है। गुरुवार की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के उत्तरी हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान से एक सिलाई मशीन, ग्राहकों के 20 जोड़ी सिले हुए पैंट-शर्ट तथा सात जोड़ी सिलाई के लिए रखे अनसिले पैंट-शर्ट चोरी कर ले गए।
वहीं, दूसरी घटना विद्या प्रकाश महाविद्यालय के सामने हुई। ग्राम उधरनपुर निवासी दिव्यांग प्रेमचंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि वह महाविद्यालय के सामने टीन का खोखा रखकर परचून का सामान बेचते हैं। रात में चोरों ने उनके खोखे का ताला तोड़ दिया। चोर गोलक में रखे छह हजार रुपये नकद, पान-मसाला, सिगरेट के पैकेट के साथ-साथ उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी चुरा ले गए। सुबह जब दोनों दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों से सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें