फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भक्तों की निकली झांकियां...झलका राष्ट्रवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी का अमृत महोत्सव पर जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। लोगों को अपने मकानों की छतों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा देश भक्ति की कई झांकियां भी शहर में घूमीं।
विज्ञापन

शनिवार को कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर से एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी व सीओ शिव प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा और देश भक्तों की सजीव झांकियों को रवाना किया। लाखन तिराहा, ग्वाल मैदान, कोतवाली कन्नौज से नखासा से मां फूलमती मंदिर से होते हुए यात्रा विद्यालय में समाप्त हुई।
इसमें सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह व मंगल पांडे की झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। प्रधानाचार्य राम कृष्ण बाजपेई ने आभार जताया। पीएसएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ने अपने विचार रखे। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

उधर, कन्नौज गैस सर्विस पर सिलिंडरों में आजादी वाले स्टीकर चस्पा किए गए।
डीएसओ राजीव मिश्र ने हर घर तिरंगा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधायक राज्यमंत्री असीम अरुण ने 10 घरों में पहुंच कर लोगों को तिरंगा भेंट किए।
मेरी आन तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है
तिर्वा। कस्बे में तिरंगा यात्रा का शुभांरभ कस्बे डीएन इंटर कालेज मैदान से किया गया। विधायक कैलाश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्य मार्ग से होती हुई गांधी चौराहे पहुंची। यहां विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मोनू दुबे, श्यामू राजपूत, हनीफ खां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नगर पंचायत ईओ उमेश कुमार सिंह, अंशु गुप्ता, विकास गुप्ता, आकाश गुप्ता, अविरल चतुर्वेदी और मुकेश बाथम मौजूद रहे।
एसपी कांवेंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फगुआ भट्ठा कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य आदित्य कुमार दुबे और प्रबंधक चंद्रभान सिंह राठौर ने लोगों को तिरंगा भेंट कर घर में लगाने की अपील की।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा
छिबरामऊ। तिरंगा यात्रा में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जय व वंदेमातरम के उद्घोष से नगर व ग्रामीण इलाके गूंज उठे।
कन्नौज डिग्री कालेज जाफराबाद में प्रधानाचार्य राजीव कुमार, सीटीओ प्रतिभा सक्सेना, निखिल व अनिल शाक्य की देखरेख में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली निकाली। लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। बहवलपुर में विधायक अर्चना पांडेय ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। मनोज दुबे, शैलेंद्र शाक्य, संतोष भोजवाल, संतराम शाक्य, आशीष वर्मा ने रामधुन रघुपति राघव राजाराम की धुन गुनगुनाते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। विशुनगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
गुरसहायगंज। निरीक्षण भवन से विधायक अर्चना पांडे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, योगेंद्र सिंह भदोरिया, धर्मेंद्र गुप्ता, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बुंदेलखंड देवेंद्र देव, पालिका की ईओ मीनू सिंह और कासिम खॉ ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान राकेश कौशल, बृजेश कौशल, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, नीरज मिश्रा, आरपी सिंह, छोटे ठाकुर और अशोक मौजूद रहे।
भाकियू शान से फहराएगा तिरंगा
तालग्राम। भाकियू किसान की पंचायत में 15 अगस्त को छिबरामऊ में किसान तिरंगा रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। ताहपुर में अधिवक्ता शिवम शुक्ला के आवास पर जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तिरंगा यात्रा निकालने के साथ शान से तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर पुनीत दुबे, डॉ. सत्यम द्विवेदी, सनी प्रताप, शिवम तिवारी, प्रदीप मिश्रा, राजीव मिश्रा आशुतोष मिश्र, जय सिंह कनौजिया, धीरेंद्र मिश्रा, गोल्डी, मिलन, सुरेश चंद्र और महेंद्र मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो आजादी की गौरव यात्रा
सौरिख। कांग्रेसियों ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भारत जोड़ो आजादी की गौरव यात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पॉलीवाल व पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी आंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामलाल वर्मा की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। गौरव यात्रा में जिला उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र दुबे, मलखान सिंह पाल, प्रमोद शाक्य, शशिकांत गुप्ता, गुड्डू नंबरदार, पृथ्वीनाथ चतुर्वेदी, श्रीकांत चतुर्वेदी, माया प्रसाद शाक्य, उपेंद्र मिश्रा, विजय राज समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें