फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्कूटी फिसलने से मिष्ठान भंडार संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी संजय यज्ञसैनी (55) की कस्बे में ही बुद्धसेन मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान थी। परिजनों ने बताया कि संजय मंगलवार को स्कूटी से छिबरामऊ गए थे। दोपहर में वह सिकंदरपुर आ रहे थे। अकबरपुर के पास स्कूटी फिसल गई और वह घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे, लेकिन अरौल के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। शव घर आते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें