पीएसएम महाविद्यालय में सोमवार को नवाब सिंह गुट के
निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष राजू यादव ने छात्र-छात्राओं के बीच मिठाई
बांटकर खुशी का इजहार किया। ज्ञात हो कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर
निर्वाचित होने पर छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान वितरण की परंपरा निरंतर
चली आ रही है।
अबकी छात्रसंघ चुनाव में नवाब गुट से विजयी राजू यादव ने
समर्थकों के साथ छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर
संरक्षक नीलू यादव ने कहा कि जिस विश्वास के छात्र-छात्राओं ने उनके गुट पर
भरोसा करके विजयी बनाया है, उस भरोसे को सदैव कायम रखा जाएगा।
कालेज में
पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा। कमजोर वर्ग की स्कालरशिप दिलाई
जाएगी। मिष्ठान वितरण के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजू कटियार, संतोष
चतुर्वेदी, निष्कर्ष कटियार, चंदन यादव, बंटी ठाकुर, सोमू दुबे, कुलदीप
यादव, मोबिन अहमद, बिल्लू खां, सूफियान आदि मौजूद थे।