फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में खोलें स्वयं सहायता समूहों के खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। ब्लॉक मुख्यालय पर बीएलबीसी (विलेज लेविल बैंकर्स कमेटी) की बैठक सोमवार को हुई। एनआरएलएम के एलडीएम मणिभूषण सिंह ने सभी बैकों के मैनेजरों को एक सप्ताह के अंदर स्वयं सहायता समूह की बैंकिंग संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा है।
विज्ञापन

एलडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के खाते सभी बैंक प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर खोल दें। समूह की महिलाओं के खाते खुलने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच सकेगा।
जिला मिशन प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने कहा कि बैंक समूह व सीसीएल के खाते एक सप्ताह के अंदर खोल दें। बैंक के अधिकारियों ने समूह की महिलाओं से समस्याओं की जानकारी ली। शिविर में सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार, हसेरन ब्लाक मिशन प्रबंधक वीरेंद्र सिंह सहित सभी बैंकों के मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें