फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 शादियां कराने का लिया संकल्प

Fri, 01 Apr 2016 12:28 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन के लिए लगी समाज के लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के सातवें सामूहिक विवाह समारोह के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रदेशों से समाज के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजकों ने सामूहिक विवाह समारोह में 71 शादियां कराने का संकल्प लिया। देर शाम तक विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण का कार्य चल रहा था। विवाह समारोह 21 व 23 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के सौरिख रोड स्थित बटेश्वरदयाल जनता इंटर कालेज में क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह के संयोजक राधेश्याम वर्मा ददुआ ने सूर्य भगवान व सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

संयोजक रामकिशन वर्मा सिकंदरपुर, गिरीश वर्मा, रामकिशन वर्मा सिधौली वाले, सूर्यभान वर्मा, श्रवणकुमार तोमर, ज्ञानप्रकाश वर्मा, रामानंद वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, अखिलेश्वर वर्मा, राहुल वर्मा, सुनील वर्मा, सिंपल सोनी, बंटी वर्मा, लालू वर्मा, सप्पी वर्मा ने सराहनीय योगदान किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा, महामंत्री अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बताया कि समाज के लोगों ने परिचय सम्मेलन में जो सहयोग किया है उससे यह तय है कि 21 व 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में 71 शादियां होने का अनुमान है। परिचय सम्मेलन के दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियों का देर शाम तक पंजीकरण का कार्य किया गया।

पंजीकरण के लिए कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट पर दो काउंटर लगाए गए थे। जिसमें क्षत्रिय युवासभा के पंकज वर्मा, राजीव, संजीव, दीपू, बिन्नी, आशीष, विकास, दिलीप, पूरन, जयचंद, विनोद, सुरेश, नरेश और सभासद सुभाष वर्मा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें