संदिग्ध युवकों की तलाश में पुलिस ने बैंक शाखाओं में पहुंचकर पूछताछ की। बेवजह खड़े लोगों को बाहर भी निकाला गया।
सोमवार को सरामीरा चौकी प्रभारी बीके गौतम ने सबसे पहले स्टेट बैंक शाखा
पहुंचकर वहां खड़े युवकों व खाताधारकों से पूछताछ की। किस काम से शाखा आए
यह भी पूछा।
बेवजह आए लोगों को बाहर निकाल दिया गया। पूछताछ के दौरान
खाताधारकों की पासबुक आदि भी देखी गई। चौकी प्रभारी ने बैंक शाखा के बाहर
जीटी रोड पर भी संदिग्ध युवकों की तलाशी ली और पूछताछ की। कुछ वाहनों की
जानकारी भी की। उन्होंने सड़क से दूर वाहन खड़े करने को कहा।
चौकी प्रभारी
ने कहा कि बिना काम के कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक शाखा में नहीं दिखना
चाहिए। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैंककर्मियों से भी कहा कि
सुरक्षा के हिसाब से एहतियात बरतें। अलार्म आदि दुरुस्त रखें। अन्य बैंक
शाखाओं में भी तलाशी अभियान चलाया गया।