फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कारखानों के रजिस्ट्रेशन का शुरू हुआ सर्वे

Thu, 18 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर की औद्योगिक इकाईयों को कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकृत कराया जाना है। कई कारखाने इस एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं हैं। इसी के मद्देनजर डीएम ने अलग-अलग विभाग की संयुक्त टीम बनाई है। इसे अगले 15 दिन में सभी कारखानों को इस एक्ट के तहत पंजीकरण करने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चरण में 600 पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कारखाना अधिनियम में पंजीकरण के लिए जिले में सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने इस काम के लिए संयुक्त टीम का गठन किया है। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना,जिला उद्यान अधिकारी, आपूर्ति विभाग, उपायुक्त उद्योग, जीएसटी विभाग को शामिल किया गया है। इसी के तहत बुधवार को टीम ने शहर के इंडस्ट्रियल एरिया मकरंद नगर में स्थापित इकाइयों का भ्रमण किया। इस दौरान श्रीगणेश कोल्ड स्टोरेज नसरापुर, मां गायत्री फिलिंग स्टेशन, एचआरए एसेंशियल हाजीगंज, कन्नौज अत्तर, सतीश फिलिंग स्टेशन, अमरनाथ मिश्रा परफ्यूमर नखासा, मिश्रा कोल्ड स्टोरेज नसरापुर, तिरुपति ऑटोबाइल्स जीटी रोड, कैलाश मोटर्स और मिश्रा ऑटोमोबाइल्स जीटी रोड आदि फर्मों का टीम ने सर्वेक्षण किया। टीम ने सभी से कहा है कि अगले 15 दिनों में कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण जरूर करा लें। यह पंजीकरण अनिवार्य है। इस संबंध में डीएम ने पहले ही सभी औद्योगिक /व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें