बाजार बंद कराते व्यापारी व अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हसेरन तहसील के विरोध में कस्बे का बाजार बंद कराया। इस दौरान नगर पंचायत के सभासदों ने भी अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र सौंपा। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के आवाहन पर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल केटी मिश्रा व जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौरिख पहुंचा।
वहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबरीश कुमार मिश्रा, राघव दुबे, पिंकू वर्मा, किशन शाक्य, विशुनचंद्र वर्मा, गिरीशचंद्र वर्मा आदि के सहयोग से जुलूस निकालते हुए पूरे कस्बे का बाजार बंद कराया। दुकानदारों ने भी हसेरन तहसील के विरोध में वकीलों द्वारा जनहित में चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए दुकानें बंद कर दी।
उधर, नगर पंचायत के सभासद किशन शाक्य, अनिल कुमार गुप्ता, बबिता चौरसिया, अनिल यादव आदि सभासदों ने भी अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल को अपना समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता राजीव हजेला, जितेंद्र श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।