फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बादलों की लुकाछिपी के बीच निकली धूप

विज्ञापन
हाईवे पर तेज धूप में वाहन का इंतजार करतीं युवतियां। - फोटो : नाला निर्माण करते श्रमिक।
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार सुबह से बदले मौसम का दिनभर बना रहा। सुबह से बादलों की लुकाछिपी बनी रही। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को गर्मी ने परेशान किया। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन


गर्मी के बीच मौसम सुहाना होने से लोगों ने सुबह के वक्त कुछ राहत महसूस की पर दोपहर में मौसम में फिर बदलाव हुआ। तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। जून माह के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ भीषण गर्मी से लोग जूझते नजर आए। घरों में पंखों के नीचे बैठे लोग भी पसीने से तरबतर हो रहे थे। बाजारों में लोग बिल बिलाते नजर आए। सड़कों पर भी सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक सन्नाटा ही नजर आया। वहीं, बिजली की ट्रिपिंग भी लोगों को परेशान किए रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 रहा है। बताया कि शुक्रवार को आसमान में बदली छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। कहा कि पहाड़ों में हो रही मौसमी हलचल का असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। जिले में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। तेज हवा चलने की संभावना है। हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। गर्मी बढ़ेगी। सात से 10 जून के बीच तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें