फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ हवन

Tue, 03 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
यज्ञ में आहुतियां देते भक्तगण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रीबालाजी दरवार सेवा मंडल की ओर से छोटेजी महाराज के सानिध्य में बाबा की बगिया में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमयी पाठ और सवामनी हवन का आयोजन किया गया। कन्याभोज के साथ भंडारा हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


बालाजी दरवाज के छोटे महाराज पंडित उमाशंकरजी शर्मा की देखरेख में सौरिख-बहवलपुर संपर्क मार्ग पर बाबा की बगिया में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में बड़े ही धूमधाम से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुंदरकांड आचार्य पंडित प्रशांत त्रिपाठी चंदन और भानुप्रताप सिंह की टीम द्वारा संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया गया। उपजिलाधिकारी महेशप्रसाद दीक्षित ने भी इस मौके पर पहुंचकर रामभक्त हनुमान से जुड़े कई प्रसंगों का वर्णन किया।

इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बालाजी दरबार के भक्त पंडित चंद्रशेखर ने सवामनी हवन-पूजन कराया। मुख्य यजमान सभासद रमाकांत त्रिपाठी पप्पी, सभासद टिंकी यादव, मूलचंद्र यादव, अखिलेश सविता, अजय पांडेय, सचिन दुबे, उमेश यादव, राजीव दुबे, केपी पांडेय, राजेश कुमार सिंह, अभय यादव ने हवन में आहूतियां दी। हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें