कन्नौज। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संभाजन (वर्गीकरण) के संबंध में डीएम ने शुभ्रांत शुक्ल ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों के जर्जर भवन व अधिक मतदाता होने और विद्यालय के नाम में परिवर्तन होने आदि प्रकरणों से संबंधित तीनों विधानसभाओं में 24 मतदेय स्थलों के संभाजन के लिए सुझाव दिए गए हैं।
वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। जिले की तीन विधानसभाओं के मतदेय स्थल के संभाजन का कार्य चल रहा है। डीएम ने बताया कि छिबरामऊ विधानसभा में 10 मतदेय स्थल, तिर्वा में नौ और कन्नौज में पांच मतदेय स्थल के संभाजन के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर गहनता से विचार-विमर्श किया जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का संभाजन किया जाए, जिसका शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। बैठक में एडीएम आशीष सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार आदि उपस्थिति रहे।