कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन तक चलने वाले अंतर राष्ट्रीय आलमी कांफ्रेंस में शिरकत करने के लिए देशभर के साथ ही विदेशों से तमाम सूफी और उलेमा कन्नौज पहुंच गए हैं। इससे हर तरफ रौनक दिखाई पड़ रही है।
शुक्रवार सुबह बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक सूफियों और उनके मुरीदों की भीड़ दिखी। दूर दराज से आने वाली ट्रेनों से उतर रहे सूफी तीन दिवसीय सम्मेलन स्थल के बारे में जानकारी लेते दिखे। आयोजकों की ओर से स्टेशन पर अलग- अलग टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों से जुड़े लोग सूफियों और उलेमाओं को हम्मालीपुरा स्थित मदरसे की राह बताते रहे। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ ही अमेरिका, बांग्लादेश, पाक सहित विभिन्न देशों के सूफी शिरकत कर रहे हैं।
दिन दिवसीय आलमी कांफ्रेस का आगाज शुक्रवार को हो गया है। शनिवार को मजलिस होगी। इसमें युवाओं को सूफीवाद की ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया जाएगा कि सूफिज्म इंसानियत की हिफाजत के लिए किस तरह जरूरी है। सुबह आठ बजे से दस बजे तक तसव्वुफ (सूफीवाद), दोपहर जोहर की नमाज के बाद जिक्र व मुराकबा का आयोजन मदीना ग्राउंड पर होगा। रविवार को मसाइले मशीअत (आर्थिक हालात)और उनके हल पर चर्चा होगी। यह आयोजन पुलिस लाइन रोड स्थित मेस्को पब्लिक स्कूल में होगा।